प्रतापगढ़ | शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले आते रहते है | जहां अक्सर दुल्हन या दूल्हा पक्ष के लोग फायरिंग करते देखे जाते है पर आप ने कभी यह नहीं सुना और देखा होगा की किसी दुल्हन ने अपनी शादी के मौके पर हर्ष फायरिंग की हो | प्रतपगढ़ में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां दुल्हन जयमाला के कार्यक्रम के लिए स्टेज पर पहुंचने से पहले हर्ष फायरिंग करती है | वायरल वीडियो में दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर जाती हुई दिख रही है | जैसे ही वह स्टेज पर पहुंचती है तो दूल्हा राजा दुल्हन को स्टेज पर लेने के लिए एक हाथ बढ़ाते है तो वही दुल्हन एक हाथ में रिवाल्वर लेकर एक फायर करती है | हालाँकि कोर्ट ने मांगलिक कार्यक्रमों के हर्ष फायरिंग पर रोक लगा दी है | लेकिन फिर भी यूपी में हर्ष फायरिंग के मामले आते रहते है | कई लोगो ने सूबे में हर्ष फायरिंग में अपनी जान गंवाई है | वही वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना इलाके के लक्ष्मणपुर गांव का है | जहां एक बारात आई थी |
खबर को वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे




