
पीलीभीत। डायल 112 पुलिस विभाग की एक बेहतर सर्विस मानी जाती है | इसी के चलते परेशानी होने पर लोग डायल 112 पर कॉल करके मदद मांगते है | लेकिन पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया है | जिसके बाद डायल 112 पर शिकायत करने से पहले दस बार जरूर सोचेंगे | पीलीभीत में जब एक युवक जब कुछ दबंग लड़को की वजह से परेशान हुआ तो उसने डायल 112 पर कॉल किया | युवक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने शिकायतकर्ता को फोन कर एक के बाद कई गंदी गालियां दी साथ ही परिवार वालों के लिए भी अपशब्दों प्रयोग किया | पीड़ित ने इस पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया | जिसके बाद लोग पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे | जानकारी के मुताबिक बीसलपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर मोहल्ले का रहने वाला पीड़ित आकाश आर्मी की तैयारी कर रहा है, आर्मी में भर्ती होने की तैयारी करने के लिए पीड़ित घर के पास के राजकीय डिग्री कॉलेज में दौड़ लगाने जाता है आसपास रहने वाले कुछ लोग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलते हैं और पीड़ित के कहने पर भी उसे दौड़ लगाने के लिए जगह नहीं देते | शनिवार को शिकायतकर्ता ने यूपी 112 में कॉल कर मदद मांगी, इवेंट मिलने पर हेड ऑफिस द्वारा बीसलपुर में यूपी 112 की मोटरसाइकिल पीआरबी 3446 को शिकायतकर्ता की मदद करने की जिम्मेदारी दी | जिसके बाद पीआरवी पर तैनात सिपाही रामबाबू ने पीड़ित आकाश को फोन किया और समस्या जानने के बाद एक के बाद कई गंदी गालियां दी | सिपाही के कारनामे से तंग आकर पीड़ित आकाश ने इस पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | फिलहाल मामला जल्द बड़े अधिकारीयों के [पास पहुंचने की सम्भावना है |




