
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्याकर उसके परिजनों ने चुपचाप तरीके दफना दिया। न्यूज वॉक्स इंडिया ने मामले पर तफ्तीश करते हुए एक खबर पब्लिश की थी। जिसका बरेली में बड़ा असर देखने को मिला। रविवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की रिपोर्ट पर डीएम नितीश कुमार ने अनुमति दी। इसके बाद शव को आज कब्रिस्तान से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। वही पुलिस मामले को पहले से ही संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई पीएम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन क्षेत्र में रहनी वाली बब्बो (46) पत्नी सिद्दीक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 9 अप्रैल को महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। बाद में शव को जलाया भी गया। इसके बाद महिला के शव को कब्रिस्तान में गुपचुप तरीके से दफना दिया गया। बताया यह भी जा रहा है। सीओ और एसपी सिटी ने बीते दिन कड़ाई से पूछताछ की थी।

संबंधित खबर का लिंक यहां देखे
महिला की मौत के बाद सामने आया दर्दनाक वीडियो , एसएसपी ने इंस्पेक्टर को दिए निर्देश




