जरैली कांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । नवाबगंज क्षेत्र के गांव जरैली गांव में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद में उस समय दो लोगों की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी जब पंचायत चल रही थी। इस घटना कई अन्य लोग भी छर्रे लगने से घायल हो गए थे। पूरे प्रकरण मे वादी पक्ष के द्वारा आठ लोगों को तहरीर में नामजद किया गया था। जिसमें थाना नवाबगंज के द्वारा तीन लोगों मंजर अली पुत्र जैकी हैदर ,अजहर अली पुत्र जैकी हैदर और सरवर अली पुत्र जैकी हैदर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
जरैली कांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि घटना में मंजर अली और अजहर अली के पैर में गोली लगी है । मंजर अली से 12 बोर का तमंचा और अजहर और सरवर अली से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ इनायतपुर नहर पुलिया के पास हुई है।

जरैली कांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

संबंधित खबर के लिए इस लिंक को पढ़िए

हिंसक रिश्तेदार : पंचायत के दौरान पति पत्नी पक्ष हुए हिंसक दो की मौत , कई घायल

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज