चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ के साथ किया रोड शो,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत के टनकपुर में रोड शो किया. 31 मई को उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. जबकि परिणाम 3 जून आएगा.

चंपावत के टनकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 31 मई का दिन हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए उत्सव का दिन होना चाहिए. सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान होगा तो आपको कमल का बटन इतना दबाना है कि शाम तक वो बटन अंदर चला जाए और 3 तारीख को जब EVM खुले तो उसमें से कमल की लडियां लग जाए.

टनकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के साथ जुड़कर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए. उत्तराखंड जब अपनी 25 वर्षों की यात्रा पूरी करेगा तब उसे यादगार बनाने के लिए चंपावत के पास बहुत कुछ होगा. जब भी अवसर मिले तब उससे चूकना नहीं चाहिए.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज