राजकोट: सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को दी नई गति: PM

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहें. अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं. आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रीय सेवा के 8 साल पूरे कर रही है. इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने आगे कहा कि गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है. 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है. महामारी शुरु हुई तो गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज