गंदगी से परेशान लोगों ने सीएम से की शिकायत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। गाँब कुरतरा में एक ग्रामीण ने गंदगी अटी नाली की सफाई कराने का आग्रह करने पर प्रधान पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।इस बाबत उसने मुख्यमंत्री पोटल पर लिखित शिकायत की है।

स्वच्छता को लेकर सरकार भले ही गंभीर है।लेकिन जिम्मेदार स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे है। गाँब कुरतरा
निवासी बरकत हुसैन ने मुख्यमंत्री पोटल पर इस बाबत शिकायत करके जिम्मदारो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।शिकायत में बरकत हुसैन ने कहा है कि कुरतरा की नई वस्ती समेत उसके घर के सामने नाली पिछले चार माह से साफ नही होने के कारण गंदगी से अटी हुई है।

जिससे पूरे खंडजे पर पानी बहने से निकलना दुवर है। इसके अलावा वस्ती के लोग वीमारियों से संक्रमित हो रहे है। इस बाबत उन्होने प्रधान सगीर हुसैन से नाली सफाई करने का आग्रह किया। तो उन्होंने खुद साफ कराने को कह दिया।जब मैंने हाथ जोड़कर दुबारा सफाई करने का आग्रह किया। आरोप है कि दवंग प्रधान ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment