क्षेत्राधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ  की बैठक, आचार संहिता के दायरे में रहने की दी सलाह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 
बरेली | फतेहगंज पश्चिमी  क्षेत्र में चुनाव पंचायत का बिगुल बज चुका है। उम्मीदवार अपनी अपनी पूरी तैयारियों के साथ वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रत्याशियों और प्रशासन की बैठकों का दौर चालू है। इसी के तहत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने सभी प्रत्याशियों के साथ मिलकर एक बैठक थाना परिसर में की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लग चुकी है। क्षेत्राधिकारी मीरगंज सुशील कुमार राय ने क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी उन्होंने कहा किसी भी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन में संबंधित पहलुओं को आलोचना नहीं की जाएगी सभी उम्मीदवार कोई भी भ्रष्ट आचरण जैसे मतदाताओं को रिश्वत प्रलोभन धमका कर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मादक पदार्थ शराब मूल्यवान वस्तु आदि का प्रयोग नहीं करेंगे। किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति इक्कठे नहीं होंगे। और कहा कि कोई भी प्रत्याशी किसी भी तरह रैली व कोई सभा आदि द्वारा आयोजित नहीं की जाएगी। सभा गोष्टी आयोजन करेंगे तो उसकी परमिशन लेकर ही करेंगे।उधर थाने में ही क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राय ने नए बने कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।कंप्यूटर कक्ष में बैठ रहे सभी ऑपरेटर को नए कंप्यूटर कक्ष स्थापित होने की शुभकामनाएं दी। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज