कोरोना संक्रमण से हाजी रियाज अहमद की बेटी रुकैया आरिफ की मौत , खबर से पीलीभीत में मचा हड़कंप ,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में कोरोना बेकाबू दिख रहा है | यहाँ कोरोना के चलते मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है | इसी क्रम में पीलीभीत के कद्दावर नेता रहे हाजी रियाज अहमद की बेटी की कोरोना से लड़ते हुए बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई | गौरतलब है कि  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ  नेता और अखिलेश सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद की कोरोना से मौत हुए कुछ ही दिन बीते थे  | आज हाजी रियाज अहमद  की पुत्री रुकैया आरिफ की  भी कोरोना के चलते निधन हो गया |

कोरोना संक्रमण से हाजी रियाज अहमद की बेटी रुकैया आरिफ की मौत , खबर से पीलीभीत में मचा हड़कंप ,

रुकैया आरिफ के निधन के बाद अब परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है |  कैबिनेट मंत्री  हाजी रियाज अहमद की मौत  के बाद उनकी बेटी रुकैया आरिफ का भी अस्पताल में इलाज  चल रहा था | अचानक रुकैया का तबियत बिगड़ने के चलते मौत हो गई | रुकैया के बारे में कहा जाता था कि रुकैया अपने पिता के नक़्शे  कदम पर चल रही थी और पीलीभीत जिले में सपा को लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रही थी | रुकैया पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज