
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उसमें हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवारों को एक्सयूवी कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहा से गंभीर हालत के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया , साथ ही शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक कासगंज के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस शवों की पहचान करने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना थाना मिर्जापुर के कोलाघाट पुल के पास की है । जहां दोपहर जब दो बाइको पर सवार 6 लोग कासगंज वापस जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक्सयूवी कार ने दोनों बाइक सवारों में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि सभी बाइक सवार कासगंज और शाहबाद के रहने वाले हैं जबकि कार सवार दो लोग बदायूं उझानी के बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कार से टकराने के बाद सभी बाइक सवार खाई में लगे पत्थरों से टकराये थे जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।




