आत्मग्लानि में युवक ने की आत्महत्या , पुलिस को नदी से मिला शव 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने  घर में रखे माँ के  40 हजार रूपए सट्टे में हारने  से परेशान होकर आत्महत्या कर ली | पीड़ित परिवार ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी के संबंध में दो दिन पहले  तहरीर दी थी  | युवक की रविवार को देवरनिया नदी में तैरता हुआ शव बरामद हुआ | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस के मुताबिक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरिया में रहने वाले मोहम्मद हारून ने एक गुमशुदगी दर्ज कराई थी |

हारून ने बताया था कि उसका  बेटा अब्दुल कादिर दो दिन से लापता है | लेकिन उनका बेटा घर पर अपना पर्स और मोबाइल छोड़ गया है | उसके पर्स  से  एक सुसाइड (suside ) नोट मिला है | जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मां के घर में रखे 40 हजार रूपए सट्टे में हार गया है | 

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल में बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहरिया के रहने वाले अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद हारून ने आत्महत्या की है | वही पुलिस को अब्दुल कादिर का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment