अस्पतालो में बेहतर व्यवस्था प्रदान करना ही प्राथमिकता: डीएम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा 
अलीगढ़। सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जनपद में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर कोरोना कन्ट्रोल रूम के बेहतर संचालन तथा त्वरित रेस्पोन्स करने के लिये मंगलवार को जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर, वि0रा0, प्रशासन), एसपी क्राइम, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी, इन्टीगे्रटिड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, समस्त थानावार मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहे।सीएमओ डा0 वी0पी0 कल्याणी ने अवगत कराया कि जनपद में 168 व्यक्ति कोविड-19 से पाॅजिटिव आये हैं। सभी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को लक्षणों के आधार पर एल-2 अस्पतालों में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों को तत्काल उपचार शुरू कराते हुये उनके सम्पर्कियों की गहनता से जाॅच कर लक्षणों के आधार पर निमयमानुसार सैम्पलिंग कराने के निर्देश दिये गये हैं, वहीं मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीन दयाल अस्पताल में ऑक्सीजन की कितनी आवश्यकता है इसके लिए सीएमओ दोनों अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दे।डीएम श्री सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एल- 2 दीन दयाल अस्पताल व सभी एल- 1 अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डॉ.हारिस खान सुप्रीडेन्ट मेडिकल कॉलेज, डॉ.शाहिद सिद्दकी प्रिंसीपल मेडीकल कॉलेज व सीएमओ डॉ. वीपी कल्याणी ने बताया कि रेडमेसिविर इंजेक्शन को लेकर डब्ल्यूएचओ के अनुसार किसी को भी परेशान होने की जरुरत नही है इसके दूसरे विकल्प भी प्रयोग कर सकते है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज