सड़क हादसे में युवक की मौत , मृतक के घर मे मचा कोहराम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

[

कासगंज। जिले के सहावर-चाड़ी मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार लोडर वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पहचान गांव मड़िया निवासी राहुल (22) पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। राहुल सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से सहावर-चाड़ी मार्ग पर जा रहे थे। जैसे ही वह ईदगाह के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां युवक की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।

सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि युवक की मृत्यु पिकअप वाहन की टक्कर से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वाहन को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक फरार है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज