मौसा को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • आंवला थाना क्षेत्र के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
    युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली।  आंवला थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल  युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक यह हादसा आंवला स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास तब  हुआ था । जब  मुजाहिद अपने मौसा को दिल्ली जाने के लिए ऑटो से स्टेशन छोड़ने  जा रहा था। तभी पीछे से ऑटो को एक ट्रेक्टर ट्राली वाले ने टक्कर मार दी जिसमें  मुजाहिद पिता जावेद निवासी अलीगंज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुजाहिद को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल के लिए लाया गया था जहां उसकी मंगलवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज