योग दिवस पर रामलीला मैदान में आयोजित हुआ योग शिविर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

योग शिक्षक सम्राट सिंह विजय अरोड़ा ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाएं कराईं और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग की उपयोगिता को समझा।

योग अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया, जिससे मैदान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में तहसीलदार महेश शर्मा, सभासद दिनकर गुप्ता, सुनील रस्तोगी, राहुल गुप्ता, अरुण गंगवार, रामकुमार गंगवार, मेघ प्रकाश, ललित चंद्रा, जितेंद्र कुर्मी, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, अतुल गर्ग, लाल सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज