अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर महिला सम्मेलन सम्पन्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

न्याय, सेवा और समर्पण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई — भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा

मीरगंज।मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में गुरुवार को मीरगंज ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, खंड विकास अधिकारी भगवान दास एवं एडीओ (आईएसवी) यश प्रकाश गंगवार ने संयुक्त रूप से अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

 

इसके बाद जिलाध्यक्ष श्री शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोमपाल शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने मराठा साम्राज्य के शासनकाल में न्याय, धर्म और समाज कल्याण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में परिवर्तन की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं।ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई जैसी महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लें और अपने परिवार व समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

 

खंड विकास अधिकारी भगवान दास ने महिलाओं को आह्वान किया कि वे अपनी कार्यशैली में अनुशासन, सादगी और सेवा की भावना को शामिल करें, जैसे अहिल्याबाई ने किया। वहीं एडीओ आईएसवी यश प्रकाश गंगवार ने भी सम्मेलन में अपने विचार रखे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

 

सम्मेलन में बड़ी संख्या में समूह सखी, बैंक सखी, महिला श्रमिक व अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चयनित पांच लाभार्थियों को मकान की चाबियां सौंपी गईं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज