बरेली कॉलेज में अनुशासन तोड़ता वायरल वीडियो, छात्र नेता की होगी पहचान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान अनुशासन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। एक छात्रा को परीक्षा कक्ष तक बुलेट से छोड़ने पहुंचे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खुद को छात्र नेता बता रहा है, जिससे कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

यह घटना सोमवार शाम की पाली की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीकॉम ब्लॉक के पास परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले एक बुलेट बाइक तेज़ी से परिसर में दाखिल हुई। बाइक पर सवार युवक छात्रा को लेकर आया और परीक्षा कक्ष के बाहर तक उसे छोड़ने गया। हैरानी की बात यह रही कि किसी ने उन्हें रोका तक नहीं।

वीडियो वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। प्राचार्य ने मामले की जांच के आदेश देते हुए परीक्षा केंद्राध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने कहा कि यह गंभीर अनुशासनहीनता है और इसकी गहन जांच की जा रही है। छात्र नेता की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, छात्रा से भी पूछताछ की जाएगी कि किस अनुमति के आधार पर वह इस तरह परीक्षा कक्ष तक पहुंची।

कॉलेज में परीक्षा के दौरान इस तरह की घटना ने सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment