उमेश कठेरिया को तीसरी बार जिम्मेदारी, दर्जा राज्यमंत्री बनाए जाने की खबर से समर्थकों में जश्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में उमेश कठेरिया को तीसरी बार सदस्य बनाए जाने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने की खबर से समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों का भी दिनभर तांता लगा रहा।

फोन कॉल से लेकर सोशल मीडिया तक उमेश कठेरिया को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। समर्थकों ने इसे उनके संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों को मिली अहम जिम्मेदारी के रूप में बताया।

जिम्मेदारी मिलने के बाद उमेश कठेरिया ने पार्टी संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। जिस तरह पहले पार्टी हित और सामाजिक कार्यों को पूरी ईमानदारी से करते रहे हैं, उसी तरह आगे भी संगठन और समाज के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

उनका कहना है कि समाज से जुड़े मुद्दों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में भी उत्साह बढ़ा है।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज

उमेश कठेरिया को तीसरी बार आयोग में जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों और स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बीच अपनी पहुंच और संवाद को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में कठेरिया को मिली जिम्मेदारी को भी देखा जा रहा है। फिलहाल, नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह है और वे इसे संगठन की ओर से उमेश कठेरिया पर जताए गए भरोसे के तौर पर देख रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज