बरेली: पर्वतीय समाज की रामलीला के लिए उमेश बिनवाल और आनंद मेहता बने निर्देशक, 3 अगस्त से होगा पूर्वाभ्यास

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली द्वारा आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाले 60वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। विद्युत निरीक्षण अतिथि गृह में आयोजित बैठक में रामलीला मंचन से जुड़े अहम निर्णय लिए गए, जिसमें सर्वसम्मति से उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता को इस वर्ष रामलीला का निर्देशक नियुक्त किया गया।

बैठक में तय हुआ कि रामलीला का पूर्वाभ्यास आगामी 3 अगस्त से आरंभ किया जाएगा, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित विविध प्रसंगों को जीवंत करेगा। साथ ही इस अवसर पर रामलीला की स्मारिका प्रकाशित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने की, जबकि संचालन महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में संरक्षक मंडल से लेकर कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, कैप्टन शेर सिंह बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, विनोद तिवारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पूरन जोशी, सुन्दर सिंह मेहरा, बालम सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, संजय नेगी, पुष्कर सिंह वोहरा, दिनेश जोशी, शुभाशीष जोशी, किशन सिंह नेगी, रवि क्षेत्री आदि सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव रखे।

बैठक में रामलीला को और भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर बल दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ाव महसूस कर सकें।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज