कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो छात्रायें हुई घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर में ई रिक्शा सवार दो छात्रायें घायल हो गईं जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया जहाँ दोनों छात्राओं का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को नगर के डिग्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में सवार दो छात्रायें घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसा होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया गया जहाँ उनका उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हेंघर भेज दिया। जिस तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को टक्कर मारी उसपर पुलिस लिखा हुआ था। घटना के बाद छात्रा ने कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज