सब्जी मंडी गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस ने लिखा मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।घर से बाजार को सब्जी मंडी गए युवक ने बाइक खड़ी करके मंडी में जाकर सब्जी लेने लगा।वापस लौटकर आकर देखा तो खड़ी बाइक गायब हो गई।कई जगह तलाश करने पर बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला उत्तमगंज पश्चिम के मोहित शर्मा ने पुलिस को बताया बीते दिनों देर शाम को टिसुआ की सब्जी मंडी में बाजार को गए हुए थे। बाइक को किनारे खड़ी करके मंडी में जाकर सब्जी खरीदकर वापस लौटकर देखा तो खड़ी बाइक गायब हो गई।बाइक गायब होने से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया।चारों तरफ तलाश करने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने बताया बाइक के कागज भी बाइक में रखे हुए थे।कई दिनों तक बाइक तलाशने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज