बरेली कॉलेज: एलएलबी परीक्षा में मोबाइल से गूगल कर रहा था नकल, तीन छात्र पकड़े गए

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान सोमवार को नकल की बड़ी कोशिश का खुलासा हुआ। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने तीन छात्रों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिनमें एक छात्र मोबाइल फोन पर गूगल से प्रश्नों के उत्तर सर्च कर उत्तर पुस्तिका में लिख रहा था।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड जब परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में पहुंची तो कुछ छात्रों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर एक छात्र के पास से मोबाइल फोन मिला, जिसमें ब्राउज़र खुला था और एलएलबी से संबंधित सवाल सर्च किए जा रहे थे।

इसके अलावा दो अन्य परीक्षार्थियों को पर्ची के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया। फ्लाइंग स्क्वॉड ने तीनों छात्रों की पहचान उनके रोल नंबर के आधार पर की और तत्काल कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अब सभी छात्रों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment