नवाबगंज में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने तिरंगे संग किया देशभक्ति का प्रदर्शन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।भारतीय सेना के ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर

की सफलता और वीर सैनिकों के सम्मान में आज नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। यह विशाल यात्रा श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पटेल चौक पर सम्पन्न हुई।

 

यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, और “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।इस गौरवमयी यात्रा में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं भारी संख्या में महिलाओं और क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनसैलाब में देशभक्ति का जोश देखते ही बनता था।

भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा, “तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को जड़ से समाप्त कर दिया है और पूरे विश्व को अपना पराक्रम दिखाया है।” उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जिन बेटियों का सिंदूर आतंकवादियों ने छीना था, उसका बदला इतिहास रचते हुए लिया है।

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय वीरों को श्रद्धांजलि देने और सेना के शौर्य को नमन करने हेतु आयोजित की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के प्रति सख्त रुख की सराहना की।

विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा, “भारतीय सेना ने दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब दिया है। जय हिंद की सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सीमाएं अडिग हैं और रहेंगी।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, व्यापारी, युवा नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा ने जनमानस में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा दी और यह यात्रा क्षेत्र के इतिहास में गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज