मोबाईल रिपेयरिंग करने वालों  को भी रखना होगा ग्राहक का डाटा : हरेंद्र सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़। बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश पाने को उच्चाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार  को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने थाना परिसर में मोबाइल रिपेयरिंग करने बाले दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को साफ चेताया कि सभी पहले तो अपनी अपनी दुकानें में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगबाएं।

 

सभी दुकानदार एक ग्राहक रजिस्ट्र जरूर बनाएं। किसी भी ग्राहक द्वारा मोबाइल ठीक कराने को आने पर उसका आधार जरूर लें। ताकि समय रहते होने बाले साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सके। आपकी थोड़ी सी लापरवाही कभी बड़ी घटना का सबब बन सकती है। इससे स्वयं भी बचें और पुलिस प्रशासन का सहयोग भी करे।इस अवसर पर कस्बे के अधिकतर मोबाईल दुकानदार मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज