मीरगंज: पूर्व प्रधान के घर चोरी की कोशिश, नकब लगाकर घुसे चोर, ग्रामीणों की सजगता से भागे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मीरगंज (बरेली)। मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौसना में बीती रात अज्ञात चोरों ने पूर्व ग्राम प्रधान के घर में सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया और वे भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नौसना निवासी पूर्व प्रधान 23 और 24 मई की रात करीब 12 बजे तक जागने के बाद घर के अंदर सो गए थे। अगली सुबह जब वे करीब 6 बजे मकान के पीछे पहुंचे, तो देखा कि पश्चिम दिशा की दीवार को काटकर चोरों ने घर में घुसने की कोशिश की थी। नकब लगाने से दीवार को काफी नुकसान पहुंचा।

घटना की रात करीब 1:30 बजे गांव के समीर हुसैन पुत्र जहीर अहमद, जो अपनी ईको कार से लौट रहे थे, और शब्बीर हुसैन पुत्र महबूब हुसैन, जो खेत से सिंचाई कर लौटे थे, उन्होंने घर के आसपास संदिग्ध हलचल देखी। जैसे ही उन्होंने आहट की, चोर भाग खड़े हुए।

सुबह दोनों ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पूर्व प्रधान को दी। इसके बाद पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचित किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज