विपक्ष का एनडीए से कोई मुकाबला नहीं : अरविंद राजभर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान

,

रामपुर । बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह यह कहावत जरूर आपने सुनी होगी और अगर बात की जाए तो सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कुछ इसी तर्ज पर उनके बेटे एवं पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने भी विपक्ष यानी इंडिया पर जमकर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया है।

 

 

सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर पार्टी संगठन के सिलसिले में रामपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने के दौरान विपक्ष द्वारा बनाए गए इंडिया पर तंज कसते हुए विपक्ष को भ्रष्टाचारी बताने में कोई गुरेज नहीं किया है। वे यहीं पर नहीं रुके उन्होंने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और मणिपुर की शर्मसार करने वाली घटनाओं पर भी अपने पिता की तरह बेबाक टिप्पणी की है। डॉ अरविंद राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर भी चुटकी ली है। विपक्ष के गठबंधन का एनडीए से कोई मुकाबला नहीं होने की बात तक कह डाली है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज