ग्रामीण ने जमीन कब्जाने का लगाया आरोप पुलिस से की शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़ । ग्रामीण ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन कब्ज़ाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव भौता निवासी सुरेश ने बताया कि गाँव मे ही कुछ भूमि पर लगभग 50 वर्ष से वह अपने जानवरों के गोबर के उपले थोपते आ रहा है।आरोप है कि शुक्रवार को गांव का ही शिशुपाल ने उनकी जगह में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डलवा दी और बोला कि जगह हमारी है।

 

मना करने पर वह गाली गलौज करने लगा गाली का विरोध करने पर बह लड़ाई झगड़ा करने को अमादा हो गया। तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह धामा ने बताया तहरीर आई है मामले की जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज