एड्रेस नहीं बताने पर सिपाही से की मारपीट, कार सवार युवकों ने टक्कर मारने की भी की कोशिश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

फतेहगंज पश्चिमी इलाके में एक सिपाही के साथ उस समय मारपीट कर दी गई जब उसने कार सवार युवकों को एड्रेस नहीं बताया। युवकों ने न केवल सिपाही को पीटा बल्कि उसे कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की। गनीमत रही कि सिपाही बाल-बाल बच गया, हालांकि उसका मोबाइल टूट गया और उसे मामूली चोटें आईं।

पुलिस को दी गई तहरीर में सिपाही प्रशांत ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर सीतापुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान वह बस का इंतजार कर रहा था कि तभी एक कार में सवार पांच युवक उसके पास पहुंचे और किसी एड्रेस के बारे में पूछने लगे। जब उसने जानकारी नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसे कार से कुचलने की कोशिश की।

घटना के बाद पीड़ित सिपाही ने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस से की। फतेहगंज पुलिस ने सिपाही प्रशांत की तहरीर पर अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज