सास को कार से रौंदकर मार देने वाला जमाई राजा गिरफ्तार , पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का रखा था इनाम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली :  सास को कार से रौंदकर फरार होने पर जमाई राजा पुलिस ने एक मुखबिर  की सूचना पर गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने फरार आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपए  इनाम रखा था।  आज इज्जत नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के मुताबिक आरोपी मनमोहन सिंह  का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था इसी विवाद में केस की पैरवी करनी वाली सास को मनमोहन ने कार से रौंद डाला था जिसके चलते महिला  गई थी।  पुलिस ने बचने के लिए आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया बताया कि आरोपी के ऊपर 29 सितंबर को अपनी सास  की हत्या का आरोप लगा था।  इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के ऊपर हत्या  दर्ज किया था तब से आरोपी मनमोहन सिंह फरार चल रहा था।  आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनमोहन सिंह पुत्र मूल चंद्र निवासी इज्जत  नगर को कृष्णा नगर रोड़ नंबर 7 से गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा था। आरोपी के ऊपर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है।
सीओ थर्ड  ने बताया कि मनमोहन राय इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हत्या के मामले में वांछित था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।  पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम रखा था।  आज पुलिस ने आरोपी मनमोहन सिंह को एक मुख़बिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी उसके बाद माननीय कोर्ट के आदेश पर अग्रिम कार्रवाही होगी ,
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज