सड़क हादसे में सेवानिवृत्त टीटीआई की दर्दनाक मौत, खटीमा जा रहे थे परिवार संग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे से सेवानिवृत्त टीटीआई रामगोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने छोटे बेटे, बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के खटीमा जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रामगोपाल सिंह और उनके बेटे अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। जैसे ही वे रिठौरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने रामगोपाल सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, रामगोपाल मूल रूप से खटीमा के रहने वाले थे, लेकिन रेलवे सेवा के दौरान उन्होंने बरेली के बंसी नगला में अपना निवास बना लिया था। हादसे के समय वह अपने छोटे बेटे, बहू और पोते के साथ यात्रा पर थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिठौरा पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज