मानसिक रूप से बीमार चल रहे पति ने पत्नी की हत्याकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत से पति पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया।  पति पत्नी आज  शनिवार सुबह जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। जैसे ही  ग्रामीणों ने  पति पत्नी के शव खेत में पड़े देखे तो मामले सूचना पुलिस  ग्राम प्रधान को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई  और घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस को घटना स्थल के पास से खून से सनी एक दराती भी मिली है। पुलिस के मुताबिक  शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर निवासी सोहनलाल व उसकी पत्नी कौशल्या शनिवार की सुबह पशुओं के लिए घास लेने के लिए अपने खेत पर गए थे।
काफी देर होने पर जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को दोनों की चिंता हुई। इसके बाद परिजन दोनों को तलाशते हुए खेत पर पहुंचे तो दोनों की लाश खेत पर पड़ी हुई थी। मृतक सोहन लाल के मुंह से झाग निकल रहे थे जबकि कौशल्या का गला रेंता हुआ था। पति पत्नी की मौत होने की सूचना पर सीओ डॉक्टर दीपशिखा व कोतवाल राम अवतार मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी एक दरांती भी मिली है जिससे कि कौशल्या का गला रेंता गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोहनलाल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था साथ ही उसका इलाज़ भी मानसिक चिकित्सालय से परिजन करा रहे थे।  लेकिन किसी कारणवस सोहनलाल का इलाज पिछले एक माह से नहीं हो पाया था।  आज सुबह पति पत्नी खेत पर गए थे।  आशंका इस बात की है कि सोहन लाल ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद आत्महत्या कर ली होगी।
सोहनलाल ने  दो माह पहले अपनी एक भैंस को भी ज़हर देकर मार दिया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
राजकुमार अग्रवाल,एसपी ग्रामीण बरेली ,
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज