रसोइयों ने सरकार मांगा हक , बोली सरकारी नौकरी के साथ चाहिए 10 हजार वेतन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी । रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगो के समर्थन में आज तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मांगो को रखते हुए मीडिया को बताया कि वह सरकारी स्कूलों में वर्ष 2005 से खाना बनाने का काम करती है। पहले उन्हें सरकार की ओर से एक हजार रुपये मानदेय दिया जाता था , अब सरकार ने उन्हें दो हजार रुपये का मानदेय कर दिया हैं। इसके वाबजूद उन्हें आज भी दस महीने का वेतन मिलता हैं। इस वेतन से उनके परिवार का पालन पोषण होना कठिन हो जाता है। सभी रसोइया गरीब समाज से आती हैं।

 

 

इस मौके पर रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा प्रेमवती ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि सभी रसोइयों को नियमित करके प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रुपये का वेतन दिया जाए।रसोइयों का शोषण बंद किया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज