अनुबिस कालेज में होली महोत्सव,छात्रों ने जमकर खेली होली 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। अनुबिस डिग्री कालेज में होली महोत्सव का आयोजन किया गया है। कॉलेज में प्रत्येक वर्ष होली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जाता है।छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। तथा छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजन को गुलाल लगाकर और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। छात्र-छात्रा, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाएं और होली की शुभकामनाएं दी है।
इस दौरान कॉलेज का पूरा परिसर होली मय हो गया। कालेज के विभिन्न विभागों में अध्यापक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के रंग में सराबोर दिखे। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाए। स्टाफ ने मनाई होली इस अवसर पर सचिव सतेन्द्र सिंह यादव,डॉ नागेश्वर प्रसाद,प्राची मिश्रा,शोभा सक्सेना,डॉ प्रताप सिंह,अभिषेक सक्सेना,प्रशासनिक अधिकारी गया राम मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज