रंजिश में घर आये मेहमान ने मासूम की हत्या , दूसरा मासूम  अस्पताल में भर्ती ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

आशीष सक्सेना ,

बरेली :-  सीबीगंज थाना क्षेत्र के  गांव खना  गौटिया में  बिहार से आये  एक युवक ने  खेत में ले जाकर दो मासूम बच्चों का गला दबा दिया।  जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद फरार हो रहे आरोपित का बड़ा बाइपास पर एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह घायल हो गया। उसे भी पुलिस में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे  रंजिश की आशंका जाहिर की जा रही है। । मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

 

 

सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गोटिया गांव में रहने वाले नईम बेग पेशे से मजदूर हैं। उनका भाई फहीम बेग की कुछ दिन पहले शादी थी। शादी के दौरान किशनगंज बिहार का रहने वाला उसका दोस्त नरेश भी घर आया हुआ था। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही नरेश भी फहीम के घर पर रह रहा था। बुधवार शाम आरोपित नरेश नईम के 4 वर्षीय बेटे सुभान व उसके फुफरे भाई अमान को टॉफी दिलवाने के बहाने खेत की तरफ ले गया और वहां मारने पीटने के बाद दोनों बच्चों का गला दबा दिया। जब बच्चे चीखे चिल्लाए तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ।

मृतक सुभान

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार नैन मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान सुभान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमान गंभीर रूप से घायल गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद भाग रहे आरोपित नरेश का बड़ा बाइपास पर एक्सीडेंट हो गया। उसे भी गंभीर हालत में भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित ने बच्चे की हत्या किस वजह से की। इसकी जानकारी पिता नही दे पाए। ग्रामीण घटना के पीछे काला जादू की वजह बता रहे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज