सड़क हादसे में चाचा -भतीजी की मौत , एक अन्य घायल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :   बिशारतगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे  में एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई , जबकि घटना में एक युवती भी घायल हो गई ।  घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।  हालांकि घटना में   घायल हुए बाइक सवार युवक व एक मासूम बच्ची की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई  ।  युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि रमपुरा-अलीगंज मार्ग की बेहटा वाली पुलिया पर  बुधवार की दोपहर  तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक बाइक को रौंद डाला जिसमें घायल हुए बाइक सवार युवक व एक मासूम बच्ची की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई जबकि एक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बेकाबू हुआ ट्रक सड़क किनारे के गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर व क्लीनर मौके का फायदा उठाते हुए  फरार  हो गए ।

जानकारी के मुताबिक  बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी बिहारी लाल कश्यप का पुत्र राजेंद्र कश्यप (21) बुधवार को अपनी भाभी रुक्मणी और भतीजी नंदनी 3 वर्ष को साथ लेकर बिशारतगंज दवा दिलाने आया था।  इसी दौरान दोपहर ढाई  बजे राजेंद्र बाइक से अपनी भाभी और भतीजी के साथ वापस गांव जा रहा था। जैसे  राजेंद्र ने रमपुरा-अलीगंज मार्ग की बेहटा वाली पुलिया पर  सड़क पार करने का प्रयास किया तभी  अलीगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। घटना होता देख  स्थानीय  दौड़ पड़े।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल राजेंद्र कश्यप व उसकी भतीजी नंदिनी ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रुकमणी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में  ट्रक व बाईक को कब्जे में ले लिया गया है।  पुलिस ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज