विकसित भारत के निर्माण की नींव है शहरी विकास: मनोहर लाल खट्टर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मथुरा-वृंदावन

नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने हरियाणा के मानेसर (गुरुग्राम) में आयोजित दो दिवसीय शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। इसमें देशभर से आए महापौर, नगरपालिका अध्यक्षों और अन्य निकाय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा शहरी विकास को ‘विकसित भारत’ के निर्माण की नींव बताया और स्थानीय निकायों की भूमिका को निर्णायक करार दिया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में शहरी सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और डिजिटल गवर्नेंस जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश तीव्र गति से प्रगति की ओर बढ़ रहा है, और इसमें स्थानीय निकायों की भूमिका बेहद अहम है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम भी सरकार की नीतियों के अनुरूप शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहा है।

सम्मेलन में महापौर के साथ नगर निगम प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल भी शामिल हुए। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के महापौर के बीच मथुरा की सांस्कृतिक विशेषता एवं विकास कार्यों को भी सराहा गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज