अग्निकांड पीड़ित किसानों को मिली राहत, जिलाधिकारी ने वितरित किए सहायता राशि के चेक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत  जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अग्निकांड से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाते हुए सहायता राशि के चेक वितरित किए। यह वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य मण्डी क्षेत्रों में खलिहानों या खेतों में आग से हुई क्षति की भरपाई करना है। योजना के तहत एक हेक्टेयर तक फसल क्षति पर 30,000 रुपये, एक से दो हेक्टेयर तक 40,000 रुपये और दो हेक्टेयर से अधिक पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सामूहिक अग्निकांड की स्थिति में अधिकतम दो लाख रुपये की सहायता राशि निर्धारित है।

इस अवसर पर कृष्ण बाबू, वीरपाल, राम प्रसाद, अमर सिंह, रामऔतार, विजय पाल, हेम सिंह, यशपाल सिंह, संजीव कुमार गुप्ता, जयप्रकाश, हर प्रसाद, मोहम्मद अली अंसारी और जायरा बेगम सहित कुल 13 किसानों को सहायता राशि के चेक दिए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ हर आपदा की घड़ी में खड़ी है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र किसान सरकार की मदद से वंचित न रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, मण्डी सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज