बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला (बरेली) ।  क्षेत्र के गांव दिगोई में गन्ने के खेत में लगे तार में करंट छोड़ा हुआ था जिसकी चपेट में आने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।ग्राम दिगोई निवासी विक्रम पुत्र रामप्रसाद 33 वर्ष रात्रि में अपने खेत में लगी मक्का में पानी लगाकर आया था। वह सोमवार की सुबह अपने दूसरे खेत में शिवाला देखने गया था। मृतक के चाचा ओमपाल ने बताया वहीं पास में दूसरे के खेत जोकि गन्ना का है जिसमे तार लगा हुआ था और तारों में करंट लगा हुआ था।

 

 

 

उसे इस बात का पता नहीं था। वह जैसे ही अपने खेत में गया तभी बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के चाचा ओमपाल और पत्नी पुनीता ने बताया मृतक के छह बच्चे हैं जिसमें एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है। वह खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज