मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध महिला  की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा घंघोरी में रोड पार कर घर जा रही वृद्धा की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घंघोरा घंघोरी गांव की शारदा देवी 70 वर्ष पत्नी छेदा लाल गंगवार किसी काम से दुकान पर गई थी वापस लौटते समय रोड पार कर रही थीं तभी अग्रास की तरफ से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने शारदा देवी को टक्कर मार दी ।

 

 

परिजन उनको निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment