दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की मौत , पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के पीलीभीत के थाना क्षेत्र माधोटांडा में दुष्कर्म पीड़िता की घटना के 13 वे दिन इलाज के दौरान  सोमवार को  लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में  मौत हो गई। इसके बाद लखनऊ से दलित किशोरी का शव पीलीभीत लाया गया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देरशाम शव गांव में पहुंचा।  इस दौरान गांव में सीमित लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।  जानकारी के मुताबिक घटना माधोटांडा की सात दिसम्बर की है।  जब दलित किशोरी अपने घर पर अकेली थी।  तभी गांव के दो युवक घर में घुस आये , जिसमें से एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया वही दूसरे युवक ने किशोरी पर तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए।  जब पिता घर पहुंचा तो किशोरी जाली हालत में बेसुध मिली , पिता ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।  घटना के करीब तीन दिन बाद पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी ,इसके  बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी युवकों को घटना के कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया और मामले को सही पाने पर जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज