धर्मगुरु सकलैनी मियां ने दुनिया से किया पर्दा , उनके चाहने वालों में छाई मायूसी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। देश दुनिया में खानकाहे शाह शराफत के सज्जादानशीन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले हजरत शाह सकलैनी मियां की आज बीमारी के चलते (75) वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया । सकलैनी मियां ने शुक्रवार देरशाम को दीपमाला हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी छाह  गई। जिसे सकलैनी मियां के इंतकाल की खबर मिली वह सकलैनी के निवास की ओर दौड़ पड़ा। खबर लिखे जाने तक उनके घर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गये थे।

 

सकलैनी मियां पानी की फिजूल खर्ची के थे खिलाफ

सकलैनी मियां छोटी छोटी बातों में बड़ी बात ढूंढ लेते थे उन्होंने कुछ दिन पहले कौम को पानी की फिजूल खर्ची करने पर रोक लगाने को कहा था। सकलैनी मियां को मानने वाले भारत मे ही नहीं पूरी दुनिया में हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज