ई-रिक्शा से लौट रहे सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े हुई छिनैती , पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आदर्श दिवाकर

मीरगंज (बरेली)। मीरगंज-देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बड़ी छिनैती  की घटना ने सनसनी फैला दी। शनिवार को सर्राफा व्यवसायी अशोक गुप्ता से चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान जेवरातों से भरा बैग छीन  लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

मूल रूप से सिंधौली गांव के निवासी अशोक गुप्ता बरेली शहर में अपने परिवार के साथ रहते हैं और मीरगंज-सिहौर मार्ग स्थित परचवा गांव में उनकी एक ज्वैलरी की दुकान है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह दुकान बंद कर ई-रिक्शा से बरेली लौट रहे थे। जैसे ही उनका रिक्शा सैजना गांव के पास पहुंचा, दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आए दो अन्य बाइक सवारों ने अशोक के हाथ से जेवरातों से भरा बैग छीना और तेज रफ्तार में भाग निकले।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ित अशोक गुप्ता ने देर रात मीरगंज कोतवाली में घटना की तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई जाएंगी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज