मीरगंज स्टेशन रोड अंडरपास के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली ।मीरगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित अंडरपास के नीचे उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा। शव अंडरपास के पास स्थित पकौड़ी की दुकान के बगल में पड़े तख्त पर पड़ा था। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हैरत की बात यह है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां रात में पुलिस पिकेट तैनात रहती है, फिर भी इस संदिग्ध मौत की भनक रात भर किसी को नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज