बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार से की लूटपाट 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। अलीगंज मार्ग पर देर रात दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने एक बाइक को रोक लिया और उसे टक्कर मार दी तथा मारपीट की और बाइक की चाबी और रुपए छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की  सूचना दी।थाना वजीरगंज के गांव सुरसैना निवासी गंगाधर अपने रिश्तेदार संतोष निवासी लोहारी को बाइक से छोड़ने ग्राम लोहारी जा रहा था तभी देर रात वह जैसे ही अलीगंज मार्ग पर गौशाला से आगे पहुंचा तभी चार लोग दो बाइकों से आए और एक बाइक को आगे लगा दिया और दूसरी बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा जिससे  दोनों गंभीर घायल हो गए। आरोप है जेब में रखे रुपए भी छीन लिए और बाइक की चाबी भी ले गए। रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस पहले उन्हें थाना लेकर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज