गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं जिले के थाना हजरतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किशोरी का शव घेर में पड़ा मिला। परिजनों ने उसी गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या की आशंका जा रही है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।

मृत किशोरी की उम्र करीब 16 साल होगी। परिजनों के अनुसार किशोरी मंगलवार रात लगभग 10 बजे घर के पास बने अपने दूसर घर में शौच के लिए गई थी, जो काफी देर तक नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद दादी किशोरी को देखने के लिए घेर में गईं। वहां बेड पर किशोरी का शव पड़ा मिला। उनके बताने पर परिवार और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची।

मृतका की दादी का कहना है कि उन्होंने अपने घेर के अंदर से गांव के दो युवकों को भागते देखा, जिनमें एक को उन्होंने पहचान लिया। आरोपी मूसाझाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने देखा तो किशोरी के गले पर निशान था। मृतका के पिता ने बताया कि किशोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया।

उनके गांव में दो मकान हैं। मंगलवार रात किशोरी ने परिजनों ने साथ खाना खाया था। इसके बाद सभी सोने के लिए चले गए। उनकी बेटी रात में दूसरे घर में शौच के लिए गई थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज