खेलते-खेलते छिन गई मासूम की जिंदगी, टुकटुक से गिरकर चार वर्षीय बच्चे की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी।मोहल्ला तालपुरा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। टुकटुक (ई-रिक्शा) से गिरकर चार वर्षीय मासूम मोहम्मद उजैन की मौत हो गई। इस हादसे से न सिर्फ परिजन, बल्कि पूरा मोहल्ला स्तब्ध है।

परिजनों के मुताबिक, उजैन अपनी मां के साथ नानी के घर से लौट रहा था। सफर के दौरान वह टुकटुक में खेलते हुए अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश वह टुकटुक के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद परिजन घबराकर उसे तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता इंतिखाब और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतक के पिता इंतिखाब नैनीताल रोड स्थित यूनियन बैंक के पास ‘स्टार’ नाम से मोटरसाइकिल की दुकान चलाते हैं।

घटना के बाद से मोहल्ला तालपुरा में मातम पसरा हुआ है। चार साल की कच्ची उम्र में मासूम मुस्कान और सपनों से भरी जिंदगी का इस तरह अचानक थम जाना पूरे क्षेत्र को झकझोर गया है। यह हादसा एक बार फिर ई-रिक्शा में सफर के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज