बरेली सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, सजा पूरी होने से ठीक पहले हुई घटना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली केंद्रीय कारागार में बंद 58 वर्षीय कैदी की शनिवार  को अचानक मौत से होने से  हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान महेंद्र निवासी बदायूं के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहा था। दो दिन पहले ही उसे बदायूं जेल से बरेली सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को उसकी सजा पूरी होने वाली थी और उसी दिन रिहाई भी तय थी।परिजनों के अनुसार, जेल प्रशासन की ओर से सुबह फोन पर जानकारी दी गई कि महेंद्र की मौत हो गई है। परिजन इस खबर से सदमे में हैं।

मृतक के बड़े भाई बेचेलाल ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही ट्रांसफर हुआ था और अब मौत की खबर आना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। महेंद्र के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं, जो इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज