11 ग्राम स्मैक के साथ छात्र गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श कुमार/राजकुमार

मीरगंज (बरेली)। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात रहपुरा अंडरपास के पास राधा कृष्ण मंदिर मार्ग पर की गई, जहां आरोपी संदिग्ध अवस्था में खड़ा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुनीत मेहरा, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल लवी कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान निवासी  कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में अयान ने बताया कि वह हसीब की जनसेवा केंद्र पर काम करता था और वर्तमान में कक्षा 11वीं का छात्र है। उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे समय-समय पर स्मैक देकर चला जाता है, जिसे वह मुनाफे के लिए बेचता है। हालांकि वह उस व्यक्ति की पहचान नहीं बता सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज