योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बरेली का स्पोर्ट्स स्टेडियम योग की ऊर्जा और उत्साह से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

फोटो। न्यूज वोक्स

योग दिवस समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के प्रसारण से हुई। इसके बाद प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। स्टेडियम में एक साथ हजारों लोगों को योग करते देख वातावरण अनुशासन, सकारात्मकता और ऊर्जा से भर उठा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से जीवन में संतुलन आता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुखद जीवन की निरंतर प्रक्रिया है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विस्तार होता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज