पीएम मोदी के जन्मदिन पर चित्रगुप्त धाम मंदिर में विशेष पूजन व भंडारे का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर  फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा स्थित भगवान चित्रगुप्त धाम मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

bareilly-ssp-action-daroga-nilambit

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन से हुई। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के चलते भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अजय सक्सेना ने किया, जबकि सह-संयोजन की जिम्मेदारी जीके श्रीवास्तव, प्रियंका सक्सेना, प्रेरणा सक्सेना और धीरेंद्र सिंह समेत अन्य भक्तगणों ने निभाई।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा और विकास कार्यों में अपना जीवन समर्पित किया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की मंगलकामना के लिए यह विशेष पूजन और भंडारा संपन्न कराया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज